कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

परिषदीय स्कूलों में कक्षा तीन तक के विद्यार्थी पढेंगे एनसीईआरटी की किताबें

परिषदीय स्कूलों में अगले शैक्षिक सत्र वर्ष 2023 24 से कक्षा एक से कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें पढ़ाई जाएंगी। तीन चरणों में कक्षा आठ तक एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा।

अमन यात्रा, कानपुर देहात। परिषदीय स्कूलों में अगले शैक्षिक सत्र वर्ष 2023 24 से कक्षा एक से कक्षा तीन तक के विद्यार्थियों को राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें पढ़ाई जाएंगी। तीन चरणों में कक्षा आठ तक एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू किया जाएगा। जल्द ही शिक्षकों के लिए भी प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया जाएगा। अभी इन स्कूलों में राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की पुस्तकें पढ़ाई जा रही हैं।

ये भी पढ़े-  जब जब पृथ्वी पर अत्याचार बढ़ता है तब भगवान जन्म लेते हैं : साध्वी निरंजन ज्योति

राष्ट्रीय स्तर के पाठ्यक्रम को लागू किए जाने से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं में लाभ होगा। बेसिक शिक्षा विभाग में पहले चरण में वर्ष 2023-24 से कक्षा एक से कक्षा तीन तक के करीब 75 लाख विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जाएंगी। दूसरे चरण में वर्ष 2024-25 में कक्षा चार से कक्षा पांच तक और फिर तीसरे चरण में वर्ष 2025-26 से कक्षा छह से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों को एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जाएंगी।

ये भी पढ़े-  भाजपा महिला मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न

परिषदीय स्कूलों में करीब 1.90 करोड़ विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इन्हें एनसीईआरटी की किताबों से पढ़ाया जाना है। इसे वर्ष 2018 से लागू होना था लेकिन कोविड के कारण यह पिछड़ता चला गया। यूपी बोर्ड के स्कूलों में कक्षा 9 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों को पहले से ही एनसीईआरटी की किताबें पढ़ाई जा रही हैं लेकिन परिषदीय स्कूलों में सरकार अभी तक बच्चों को एनसीईआरटी पैटर्न की किताबें उपलब्ध नहीं करा पाई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button