जालौनउत्तरप्रदेश

सास के साथ सो रही पुत्र वधू रात में अचानक हुई गायब

घर में सास के साथ सो रही रात में अचानक पुत्रवधू गायब हो गयी है। 2 सप्ताह से गायब पत्नी का पता न चलने पर पीड़ित पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है।

जालौन (उरई)। घर में सास के साथ सो रही रात में अचानक पुत्रवधू गायब हो गयी है। 2 सप्ताह से गायब पत्नी का पता न चलने पर पीड़ित पति ने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। कोतवाली क्षेत्र खनुवां निवासी राजेन्द्र तिवारी ने बताया कि उनका विवाह पिछले माह 4 अप्रैल 22 रेखा पुत्री बाबूलाल निवासी विजावर थाना छतरपुर मध्य प्रदेश के साथ हुआ था। विवाह के लगभग माह 2 मई को उन्हें तिलक समारोह में सम्मिलित होने के लिए लोहागढ झांसी गया था।

घर में मां व पत्नी थी। मां राजकुमारी ने सुबह लगभग 4 बजे फोन किया कि बहु उनके साथ लेटी थी। वह घर में नहीं हैं तथा घर के बाहर की कुड़ी लगी हुई है। घर से जेवर लेकर गायब पत्नी की जानकारी के लिए उन्होंने ससुरालवालों तथा शादी में मध्यस्थता करने वालों से भी पूछताछ की किन्तु उसका कोई पता नहीं चल रहा। शादी के माह बाद पत्नी के गायब होने पति पत्नी की तलाश करने के लिए भटक रहा है। पीड़ित पति ने पुलिस को प्रत्यावेदन देकर पत्नी की तलाश कराने की मांग की है ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button