कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

लाफिंग इंडिया फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर की नए वर्ष की शुरुआत

जब बाकी लोग नए वर्ष के उपलक्ष्य में पार्टी कर रहे थे, तभी लाफिंग इंडिया फाउंडेशन के सदस्य भट्ठे में रहने वाले बच्चों के साथ नए वर्ष का स्वागत कर रहे थे। जिससे सभी बच्चें भी एक छोटी से पार्टी का लुफ्त उठा सके।

Story Highlights
  • नया सवेरा एक नई किरण के साथ, नया दिन एक प्यारी मुस्कान के साथ।

अमन यात्रा, पुखरायां । जब बाकी लोग नए वर्ष के उपलक्ष्य में पार्टी कर रहे थे, तभी लाफिंग इंडिया फाउंडेशन के सदस्य भट्ठे में रहने वाले बच्चों के साथ नए वर्ष का स्वागत कर रहे थे। जिससे सभी बच्चें भी एक छोटी से पार्टी का लुफ्त उठा सके। नव वर्ष के इस अवसर पर फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों को पेस्ट्री, समोसा, चॉकलेट और टॉफी दे कर उनके दिन की शुरुआत की।

ये भी पढ़े-   पीएफआरडीए एक्ट में संशोधन के बगैर एनपीएस ट्रस्ट से राज्यों को जमा धन मिलना मुश्किल

d1

खाने पीने का सामान और रंग बिरंगे गुब्बारे पा कर बच्चों की खुशियां उनके चेहरे से झलक रही थी। सभी बच्चों ने टीम को नए वर्ष की बधाईयां दी तथा नए वर्ष का आगाज हर्ष के साथ किया। इस मौक़े पर टीम के अंकित सिंह, अनामिका सिंह, दानिश सिद्दीक़ी और देविका गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button