कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

पुलिस अधीक्षक ने जनपदीय विधि विज्ञान इकाई के भवन का किया शिलान्यास

जनपद की पुलिस अधीक्षक सुनीति ने पुलिस लाइन में नवनिर्मित जनपदीय विधि विज्ञान इकाई के भवन निर्माण हेतु वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि पूर्वक पूजा अर्चना करके शिलान्यास किया।

सुशील त्रिवेदी,  कानपुर देहात। जनपद की पुलिस अधीक्षक सुनीति ने पुलिस लाइन में नवनिर्मित जनपदीय विधि विज्ञान इकाई के भवन निर्माण हेतु वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विधि पूर्वक पूजा अर्चना करके शिलान्यास किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक महोदया के साथ क्षेत्राधिकारी अकबरपुर एवं क्षेत्राधिकारी लाइन के अलावा प्रतिसार निरीक्षक भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े-  लाफिंग इंडिया फाउंडेशन के सदस्यों ने बच्चों के साथ मिलकर की नए वर्ष की शुरुआत

photo 7

बताते चलें कि शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक महोदया सुनीति जी द्वारा पुलिस लाइन में जनपदीय विधि विज्ञान इकाई के भवन निर्माण हेतु विधि पूर्वक पूजन कर शिलान्यास किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी अकबरपुर प्रभात कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी लाइन प्रिया सिंह व प्रतिसार निरीक्षक पवन कुमार आदि मौजूद रहे। भवन के शीघ्र निर्माण हेतु सर्व-सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button