कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

आ जाओ अब कन्हैया मेरा दिल उदास है, तेरे आसपास है : पं रवि किशन

अकबरपुर नगर पंचायत के निकट ग्राम पंचायत कुइतखेडा में उक्त गीत प्रस्तुत कर व्यास पंडित रवि किशन शास्त्री ने श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के अन्तिम दिवस उपस्थित भक्त जनों को आनन्द और भक्तिभाव में ओत-प्रोत कर दिया।

Story Highlights
  • ग्राम कुइतखेडा में संपन्न हुआ भागवत ज्ञान यज्ञ सप्ताह 

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात : अकबरपुर नगर पंचायत के निकट ग्राम पंचायत कुइतखेडा में उक्त गीत प्रस्तुत कर व्यास पंडित रवि किशन शास्त्री ने श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के अन्तिम दिवस उपस्थित भक्त जनों को आनन्द और भक्तिभाव में ओत-प्रोत कर दिया। उल्लेखनीय है कि उक्त ग्राम निवासी सुरेश चन्द्र अग्रवाल के द्वारा अपने माता पिता चमेली देवी व सती प्रसाद की पुण्य स्मृति में उक्त साप्ताहिक कार्यक्रम आयोजित किया गया। बताते चलें कि जसीपुरा गोवर्धन धाम मथुरा-वृंदावन से पधारकर शास्त्री जी ने गीत संगीतमय कथा का प्रस्तुतिकरण किया जिससे पूरे ग्राम में चारो ओर कृष्णभक्ति का वातावरण छाया रहा।

su3

वहीं दूसरी ओर इटावा जनपद के भरथना से पधारे पंडित राघव किशोर जी रामायणी के द्वारा भगवान राम के चरित्र का गीत संगीत के माध्यम से किया गया प्रस्तुतीकरण खूब सराहा गया। इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल ने अपनी धर्मपत्नी के साथ परीक्षित के रूप में कथारस का आनन्द उठाया जबकि अन्य भाई वेद प्रकाश अग्रवाल, महेश चंद्र अग्रवाल, रामचंद्र अग्रवाल व मनीष कुमार अग्रवाल ने व्यवस्था पक्ष का भार सम्हालते रहे।

su2

आयोजन के दौरान सुरेश कुमार गुप्त, कन्हैया गुप्त, अमल अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, रजनीश द्विवेदी,जगदीश यादव, रमेश चंद गुप्त, राधेश्याम शर्मा आदि अनेक भक्तजन शामिल हुए। समापन अवसर पर कृष्ण और सुदामा की भावपूर्ण प्रस्तुतीकरण पर श्रोताओ ने भरपूर आनंद उठाया।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button