अपना देशफ्रेश न्यूज

महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं : संज्ञा टंडन

मंगला स्थित 36 मॉल में अरपा रेडिओ, साधना फाउंडेशन और एलाइट इवेंट के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नव्या सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Story Highlights
  • महिला दिवस पर नवोदित प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

बिलासपुर, छत्तीसगढ़। मंगला स्थित 36 मॉल में अरपा रेडियो, साधना फाउंडेशन और एलाइट इवेंट के द्वारा अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर नव्या सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर की ऐसी नवोदित महिलाओं का सम्मान किया गया जो अपने क्षेत्र में काम करते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहीं हैं। कार्यक्रम में अलग अलग क्षेत्र से कई नाम चुने गये थे।

ch4

सामाजिक कार्य के क्षेत्र में कार्यकर्ता अन्किता पान्डेय शुक्ला, प्राकृतिक कल्याण के क्षेत्र में सर्प रक्षक अजिता पान्डेय, स्पोर्ट्स में सृष्टि कान्सकार, संगीत और गायन के क्षेत्र में शास्त्रीय गायिका श्रुति प्रभला, नृत्य के क्षेत्र में नृत्यांगना अपूर्वा सिंह, महिला जागरूकता एवं कल्याण के क्षेत्र में सखी सेंटर प्रमुख मीनाक्षी पान्डेय, मेकअप के क्षेत्र में मेकअप आर्टिस्ट पूजा आदित्य, फिल्म से जुड़ी हुई छॉलीवुड अभिनेत्री सृष्टि देवान्गन, डिजिटल कार्य के क्षेत्र में विभूति सचदेव और बहुआयामी व्यक्तित्व के रूप में डॉ प्रियन्का विश्वास का सम्मान किया गया।

ch3

अरपा रेडियो की संचालिका संज्ञा टण्डन ने इस अवसर पर कहा कि महिलाएं आज किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से कम नहीं हैं। हर क्षेत्र में वे नए आयामों को स्पर्श कर रही हैं। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिन महिलाओं का सम्मान किया गया उन सभी का साक्षात्कार लिया गया है जिसका प्रसारण अरपा रेडीयो पर किया जा रहा है। कार्यक्रम में सुनील चिपड़े, अरुण भान्गे, अनिश श्रीवास, मातृका साहू, आकांक्षा सिंह, दिव्या शर्मा और सुबोध शर्मा विशेष रूप से उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button