कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

अप्रैल में ही मिलेंगे जूते मोजे व यूनिफार्म के पैसे

बेसिक शिक्षा विभाग अप्रैल में ही बच्चों को निःशुल्क यूनिफार्म, जूता-मोजा, स्कूल बैग व स्वेटर के लिए दी जाने वाली राशि को डीवीटी के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजने की तैयारी में जुट गया है।

Story Highlights
  • पहले चरण की प्रक्रिया अप्रैल में ही होगी पूरी

लखनऊ/कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग अप्रैल में ही बच्चों को निःशुल्क यूनिफार्म, जूता-मोजा, स्कूल बैग व स्वेटर के लिए दी जाने वाली राशि को डीवीटी के माध्यम से बच्चों के अभिभावकों के खाते में भेजने की तैयारी में जुट गया है। डीबीटी के पहले चरण की प्रक्रिया अप्रैल में ही पूरी की जाएगी। इसके लिए विभाग ने समय सारिणी भी जारी कर दी है। विभाग की ओर से सभी बीएसए को कहा गया है कि एक अप्रैल तक कक्षा आठ और पांच के विद्यार्थी पासआउट हो जाएंगे और बाकी अगली कक्षा में प्रोन्नत होंगे। प्रोन्नत होने वाले विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों का विवरण कक्षावार प्रेरणा पोर्टल डीबीटी मोबाइल एप पर दिखाया जाएगा, शिक्षक इसे सत्यापित करेंगे। माता-पिता के जीवित न होने की स्थिति में ही किसी अन्य रिश्तेदार का आधार प्रमाणित किया जाएगा।

ये भी पढ़े-    मानहानि केस :  राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द, ‘मोदी सरनेम’ पर टिप्पणी पड़ी गई भारी

वहीं नव प्रवेशित विद्यार्थियों के विवरण को शिक्षक पोर्टल पर एप के माध्यम से पंजीकृत करेंगे। विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों दोनों का आधार प्रमाणित करेंगे। इसी क्रम में डीबीटी की प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाएगी। पहले इसके लिए कई महीनों का इंतजार करना पड़ता था। महानिदेशक स्कूल शिक्षा विजय किरन आनंद का कहना है कि नए शैक्षिक सत्र 2023-24 में स्कूल खुलने के साथ ही बच्चे यूनिफार्म में बैग में किताबें लेकर स्कूल पहुंच सकेंगे। बच्चों को निःशुल्क वितरण के लिए किताबें व शिक्षकों के लिए संदर्शिका पहले ही विद्यालयों में पहुंच गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button