उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ओयो होटल में नाबालिक को प्रवेश देने के मामले में वांछित केयरटेकर गिरफ्तार,भेजा गया जेल

कानपुर देहात में डेरापुर थाना पुलिस ने मुँगीसापुर कस्बा स्थित ओयो होटल में नाबालिक को प्रवेश देने के मामले में बड़ी कार्यवाही की है

पुखरायां।कानपुर देहात में डेरापुर थाना पुलिस ने मुँगीसापुर कस्बा स्थित ओयो होटल में नाबालिक को प्रवेश देने के मामले में बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने मामले में वांछित चल रहे होटल के केयरटेकर अभिषेक उर्फ मोंटी को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के मुताबिक पूर्व में इस मामले में दो अन्य लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।अभिषेक उर्फ मोंटी प्रजापति निवासी औरैया के खिलाफ भी इसी मामले में अभियोग पंजीकृत था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।शुक्रवार को चौकी प्रभारी दस्तमपुर गिरीश चंद्र ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी को मंगलपुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।वह दोपहर के समय कहीं जाने की फिराक में सवारी वाहन का इंतजार कर रहा था।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात जेल भेज दिया गया है।मामले में अग्रिम कार्यवाही जारी है।

Related Articles

AD
Back to top button