अपना देश

स्लो टीकाकरण : देश में कमी लेकिन PM मोदी विदेशों को बांट रहे वैक्सीन- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा- सरकार ने टीकाकरण कार्यक्रम को सही ढंग से लागू नहीं किया. देश में 75 फीसदी लोगों को डोज देने में सालों का वक्त लगेगा.

Story Highlights
  • राहुल गांधी ने कहा- हम विदेशों में वैक्सीन की डोज बांट रहे हैं, जबकि हमारे देश के कई राज्यों में वैक्सीन की भारी कमी हो रही है.

पत्र में राहुल गांधी ने कहा है, ”देश इस वक्त महामारी की दूसरे लहर से जूझ रहा है. हमारे वैज्ञानिकों और डॉक्टर्स ने मिलकर कोरोना को खत्म करने के लिए वैक्सीन बनाई, लेकिन सरकार ने टीकाकरण कार्यक्रम को सही ढंग से लागू नहीं किया.” उन्होंने कहा, ”देश में टीकाकरण इतनी धीमी गति से हो रहा है कि 75 फीसदी लोगों को डोज देने में सालों का वक्त लगेगा.”

राहुल गांधी ने कहा, ”हम बिना किसी कारण के विदेशों में वैक्सीन की डोज बांट रहे हैं, जबकि हमारे देश के कई राज्यों में वैक्सीन की भारी कमी हो रही है. राज्य कई दिनों से टीके की कमी का मुद्दा उठा रहे हैं और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री गैर बीजेपी शासित राज्यों को निशाना बना रहे हैं.”
इससे पहले राहुल गांधी ने आज ट्वीट किया, ‘’बढ़ते कोरोना संकट में वैक्सीन की कमी एक अतिगंभीर समस्या है, ‘उत्सव’ नहीं. अपने देशवासियों को ख़तरे में डालकर वैक्सीन एक्सपोर्ट क्या सही है? केंद्र सरकार सभी राज्यों को बिना पक्षपात के मदद करे. हम सबको मिलकर इस महामारी को हराना होगा.’’

Related Articles

AD
Back to top button