उन्नाव

Unnao Panchayat Election Voting : सुबह 11 बजे तक 21.20 फीसद मतदाताओं ने डाला वोट, जानें अब तक की गतिविधियां

Unnao UP Panchayat Election Voting जिले में इस बार कुल 1646 मतदान केंद्र बने हैं। इनमें 3502 पोलिंग बूथ हैं। बड़ी बात यह है कि 1646 केंद्रों में 1363 क्रिटिकल सुपर क्रिटिकल व सुपर प्लस क्रिटिकल घोषित हैं।

उन्नाव, अमन यात्रा। Unnao UP Panchayat Election Voting त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2021 के तीसरे चरण में सोमवार को जिले में होने वाले मतदान के दौरान जिले के 20,65,087 मतदाता मैदान में 25 हजार उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हो चुका है।

unnao 23

यह प्रक्रिया शाम छह बजे तक 3501 पोलिंग बूथ पर चलती रहेगी। बता दें कि 1036 ग्राम प्रधान, 1283 बीडीसी, 12902 वार्ड सदस्य व 51 ग्राम पंचायत सदस्य पद के सापेक्ष 25 हजार उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें सबसे अधिक ग्राम प्रधान पदों के उम्मीदवार हैं। सबसे ज्यादा मुकाबला ग्राम प्रधान को लेकर हो रहा है। कोविड-19 महामारी के चलते सभी को दो गज की दूरी और चेहरे पर मास्क जरूरी का पाठ पढ़ाकर इस लोकतंत्र के महान यज्ञ में अपनी आहूति देने के लिए सजग किया गया है। 11 घंटे के मतदान के दौरान जो मतदाता शाम छह बजे के पहले कतार में लग जाएगा उन्हें वोट डालने का मौका छह बजे के बाद भी मिलेगा।

Panchayat Election Voting LIVE

  • जिले की सर्वोंच्च पंचायत, जिला पंचायत और ब्लाक तथा ग्राम पंचायत सदस्य चुनने के लिए सोमवार को सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। गिने-चुने स्थानों पर मतदान निश्चित समय से कुछ देर से शुरू हुआ।
  • यहां सुबह नौ बजे तक कुल 11 फीसद मतदान हुआ। इसमें सबसे अधिक औरास ब्लाक में 13 और सबसे कम सिकंदर पुर कर्ण ब्लाक में सात फीसद वोटिंग हुई। इसके अलावा सुमेरपुर में आठ, बीघापुर और सिकंदर पुर सरोसी में 09.5-09.5, नवाबगंज, मियागंज, बांगरमऊ, गंजमुरादाबाद और असोहा में 10-10, सफीपुर में 11 व बिछिया, हसनगंज, फतेहपुर चौरासी, हिलौली और पुरवा में 12-12 फीसद मतदान हुआ है।
  • सुबह 11 बजे तक उन्नाव के ब्लाकों में 21.2 फीसद मतदान हुअा। इसमें सबसे ज्यादा पुरवा में 28 और नवाबगंज में 14 फीसद वोटिंग हुई। इसके अलावा गंजमुरादाबाद में 18, असोहा, सुमेरपुर व हिलौली में 19, औरास व सफीपुर में 20, सिकंदरपुर सरोसी, फतेहपुर चौरासी व बांगरमऊ में 21, सिकंदरपुर कर्ण में 22, हसनगंज व बीघापुर में 24 और बिछिया व मियागंज में 26 फीसद मतदान हुआ।

टेनई गांव में अब तक नहीं पड़ा एक भी वोट: पिछले काफी समय से टेनई गांव बदहाली की मार झेल रहा है। समस्याओं को लेकर ग्रामीणों ने अपने स्तर तक हर संभव प्रयास किया जिससे कि गांव की तस्वीर कुछ बदल सके। इसी से आक्रोशित मतदाताओं ने साेमवार को चुनाव का बहिष्कार कर दिया।

यह भी पढ़ें: उन्नाव के इस गांव में मतदाताओं ने मतदान से किया इन्कार, अब तक नहीं पड़ा एक भी वोट, जानें वजह

1646 मतदान केंद्रों पर मोर्चा संभाले हैं 8000 से अधिक जवान: जिले में इस बार कुल 1646 मतदान केंद्र बने हैं। इनमें 3502 पोलिंग बूथ हैं। बड़ी बात यह है कि 1646 केंद्रों में 1363 क्रिटिकल, सुपर क्रिटिकल व सुपर प्लस क्रिटिकल घोषित हैं। वहीं 3502 बूथों में 2954 को क्रिटिकल, सुपर क्रिटिकल व सुपर प्लस क्रिटिकल घोषित हैं। इनमें शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न कराने को जिले के अलावा गैर जनपदों के मिलाकर करीब 8000 से अधिक विभिन्न फोर्स के जवान मोर्चा संभाले हुए हैं।

परसीमन के बाद जिले की स्थिति

  • कुल ग्राम पंचायत – 1040
  • मतदान होगा – 1029
  • ग्राम प्रधान पद के लिए कुल उम्मीदवार मैदान में – 7420
  • जिला पंचायत सीट – 51
  • जिला पंचायत सीट पर कुल उम्मीदवार –587
  • क्षेत्र पंचायत सीट – 1293
  • ग्राम पंचायत वार्ड सदस्य – 12902

नोट: नौ सीटों पर प्रत्याशी की मौत होने के कारण चुनाव स्थगित हो गया है जब कि दो सीटों पर उम्मीदवार नहीं है।

अहम तथ्य

  • 2021 में पंचायत चुनाव में कुल मतदाता – 20.65 लाख
  • मतदान केंद्र – 1646
  • पोलिंग बूथ – 3501

मतदाताओं की संख्या

बिछिया146869
 सिकंदरपुर करन140330
 सिकंदरपुर सरोसी149346 
नवाबगंज 143466 
 हसनगंज 140423
औरास 123030
मियागंज 132404
सफीपुर  123129 
फतेहपुर चौरासी  119196
हिलौली 140117
 सुमेरपुर127749
 पुरवा98584
बीघापुर 107982
बांगरमऊ  127917
गंजमुरादाबाद120360
असोहा 124185
aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button