उत्तरप्रदेशकानपुरफ्रेश न्यूज

बधाई : सीएसजेएमयू की अपूर्वा श्रीवास्तव को पेपर प्रेजेंटेशन में मिला प्रथम पुरस्कार

बनारसीदास चांदीवाला इंस्टीट्यूट आफ फिजियोथैरेपी में " फिजियो इन ट्राउमेटिक ब्रेन इंजरी' विषय पर आयोजित की गयी राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी में सीएसजेएमयू की अपूर्वा श्रीवास्तव को पेपर प्रेजेंटेशन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है।

कानपुर,अमन यात्रा :  बनारसीदास चांदीवाला इंस्टीट्यूट आफ फिजियोथैरेपी में ” फिजियो इन ट्राउमेटिक ब्रेन इंजरी’ विषय पर आयोजित की गयी राष्ट्रीय स्तर की संगोष्ठी में सीएसजेएमयू की अपूर्वा श्रीवास्तव को पेपर प्रेजेंटेशन में प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ है। स्कूल ऑफ हेल्थ साइंसेज में अध्धयनरत अपूर्वा डॉ दिग्विजय शर्मा के निर्देशन में अपना शोध कार्य कर रही हैं।
संगोष्ठी में प्रतियोगिता का आयोजन सीनियर और जूनियर दो वर्गों में संपन्न हुआ। सीनियर वर्ग की प्रतियोगिता शोध छात्रों और फैकल्टी मेंबर्स के लिए जबकि जूनियर स्तर की प्रतियोगिता फिजियो थेरेपी के स्नातक और परास्नातक विद्यार्थियों के लिए थी।
निदेशक डॉक्टर दिग्विजय शर्मा जी बताया कि उपरोक्त प्रतियोगिता में संस्थान के 15 विद्यार्थियों ने भाग लिया था जिनमें सीनियर कैटेगरी से आदर्श कुमार श्रीवास्तव और अपूर्वा श्रीवास्तव तथा जूनियर वर्ग से सलीहा, सादिया, अभिषेक, खुशबू, यशवंत, सुरभि, श्रिया, स्नेहा, अमिल, आस्था, सना, संध्या और गुंजन ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button