उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मारपीट में दंपती समेत तीन लोग लहूलुहान

क्षेत्र में मारपीट की घटनाओं में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

रसूलाबाद, अमन यात्रा: क्षेत्र में मारपीट की घटनाओं में दंपती समेत तीन लोग घायल हो गए। आरोपितों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है. टाड़ापुर निवासी निर्भय कुमार ने बताया कि पड़ोसी रमेशचंद्र के यहां शुक्रवार को तिलक समारोह था। देररात ढाई बजे करीब डीजे बजाने पर उसने मना किया तो रमेश चंद्र के लड़के संदीप उर्फ पट्टन, श्रीचंद्र, पंकज कुमार, सत्यम व सत्यम के मामा मुकेश कुमार सीढ़ी लगाकर उसके मकान में चढ़ आए और उसे मारा-पीटा, जिससे वह घायल हो गया। इसी प्रकार झखरगढ़ा अटिया रायपुर निवासी कुसमा देवी ने बताया कि वह शनिवार को घूरे पर कूड़ा डालने गई थी जहां गांव के सिपाही लाल, उनकी पत्नी, उनके पुत्रों घासिल, झल्लू व महेंद्र ने उसे पुराने विवाद में अपशब्द कहे। विरोध करने पर मारा पीटा। बचाव में आए पति राजू को मार कर घायल कर दिया। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button