भोजपुरीमनोरंजन

जोर शोर से चल रही है चॉकलेटी यादव, मनी भट्टाचार्य की फ़िल्म “दिल की लगन” की शूटिंग

वैभव एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म "दिल की लगन" की शूटिंग बाबा गोरखनाथ की पावन धरती गोरखपुर में इन दिनों बड़े जोर शोर चल रही है। 

मुम्बई, अमन यात्रा। वैभव एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही भोजपुरी फिल्म “दिल की लगन” की शूटिंग बाबा गोरखनाथ की पावन धरती गोरखपुर में इन दिनों बड़े जोर शोर चल रही है।

IMG 20230211 WA0012

बता दे “दिल की लगन” एक प्योर शुद्ध लव स्टोरी फिल्म है जिसमे में मुख्य भूमिका में उपेंद्र यादव उर्फ चॉकलेटी यादव और बंगाली बाला भोजपुरिया दर्शकों की धड़कन मनी भट्टाचार्य नजर आयेंगी।

IMG 20230211 WA0016

फ़िल्म की कहानी के बारे में फ़िल्म के निर्माता नन्दलाल यादव व निर्देशक जेम्स पार्कर ने बताया हमारी फ़िल्म एक साफ सुथरी प्रेम कहानी पर आधारित है जिसमे हम अपनी फिल्म के माध्यम से प्रेम की परिभाषा को दिखाने जा रहे है। हम सबकी तरह ये नही कहेंगे कि हम कुछ अलग बना रहे है बस हम एक अच्छे विषय पर समाज और अपनी सभ्यता को ध्यान में रखकर एक साफ सुथरी प्रेम कहानी को पर्दे पर लाने जा रहे है अब ये सबसे हटकर होगी या कैसी होगी ये तो आप सभी देखकर बतायेंगे बस हमारा प्रयास है एक अच्छा सिनेमा बनाने का। उम्मीद हमारा ये प्रयास आप सभी को पसंद आयेगा बस आप सभी अपना प्यार आशीर्वाद बनाये रखे।

IMG 20230211 WA0014

फ़िल्म का निर्माण वैभव एंटरटेनमेंट के बैनर तले होने जा रहे है जिसके निर्माता नंदलाल यादव है और निर्देशक जेम्स पार्कर है इस प्यारी सी कहानी को खुद नंदलाल यादव ने लिखा है। संगीत दिया है यंग म्यूजिक डायरेक्टर दिनेश यादव ने और छायांकन करेंगे नीलेश पाण्डेय। फिल्म के प्रचारक सोनू यादव एडिफ्लोर है और कोरियोग्राफर रमेश शर्मा है।

IMG 20230211 WA0015

फ़िल्म में चॉकलेटी यादव और मनी भट्टाचार्य के साथ साथ आयाज खान व हिमांशी सिंह फिल्म के अहम किरदार में नजर आएंगे क्योंकि आयाज खान को आप लोगो ने अब तक गुंडागर्दी करते हुए देखे होंगे लेकिन इस फिल्म में रोमांटिक अंदाज में दिखने वाले है।

फिल्म में मुख्य भूमिका में चॉकलेटी यादव, मनी भट्टाचार्य,आयाज खान, हिमांशी सिंह,प्राची सिंह,पानमती शर्मा,डॉक्टर रवि गुप्ता व सरोज सिंह,मंटू लाल आदि कई कलाकार नजर आएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button