कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

निरीक्षकों के कार्य क्षेत्र में तत्काल प्रभाव से फेरबदल, देखे लिस्ट

पुलिस अधीक्षक ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु मंगलवार देर रात्रि अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए कुछ निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया।

ब्रजेंद्र तिवारी, कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक ने जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु मंगलवार देर रात्रि अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए कुछ निरीक्षकों को इधर से उधर कर दिया। उन्हें तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी कर दिया गया है।

AD FUN KIDS
विज्ञापन

मीडिया सेल से प्राप्त सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक बीबीजीटीएस मूर्ति ने जनपद में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से एक बार फिर अपनी तबादला एक्सप्रेस चलाते हुए निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया।पुलिस लाइन में तैनात निरीक्षक महेश कुमार को गजनेर थाने का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

FB IMG 1700595807969

वहीं निरीक्षक महेश कुमार सोलंकी को पुलिस लाइन से हटाकर रसूलाबाद थाने का प्रभारी बनाया गया है।निरीक्षक अजय पाठक को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक रूरा तथा निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह को प्रभारी निरीक्षक रसूलाबाद से हटाकर प्रभारी निरीक्षक मंगलपुर के रूप में नवीन तैनाती दी गई है।समस्त निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से अपने नियुक्त स्थान पर पहुंचने का आदेश जारी किया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button