अपना देश

आलू-प्याज की बढ़ी कीमतों को लेकर केंद्र पर बरसीं प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीबों और किसानों की दुश्मन बन गई है. उन्होंने किसानों की उनकी फसल के उचित दाम नहीं मिलने पर निशाना भी साधा.

नई दिल्ली,अमन यात्रा : कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने देशभर में आलू-प्याज की कीमतों में हुई दोगुनी वृद्धि को लेकर चिंता जाहिर की है. उन्होंने ट्वीट कर कहा कि पिछले एक साल में आलू की कीमतों में 100 प्रतिशत और प्याज के दाम में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है. केंद्र सरकार किसानों और गरीबों की दुश्मन है. इसके साथ ही उन्होंने किसानों को फसलों के सही दाम नहीं मिलने का भी मुद्दा उठाया.
प्रियंका गांधी ने ट्वीट कर लिखा,”पिछले एक साल में आलू के दाम लगभग 100% और प्याज के दाम 50% बढ़े हैं. जहां एक तरफ जनता सब्जियों के बढ़ते दामों के चलते बेहाल है. वहीं, इनको उगाने वाले अन्नदाताओं को इनके दाम नहीं मिलते हैं और उन पर कर्ज का बोझ बढ़ रहा है. ये सरकार किसान, गरीबों एवं मध्यम वर्ग की दुश्मन है.”

यहां देखिए प्रियंका गांधी का ट्वीट-

पूंजीपतियों की सरकार
प्रियंका गांधी ने इससे पहले एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर तंज कसा. उन्होंने सरकार के दीवाली गिफ्ट पर तंज कसा और सरकार का पूंजीपतियों के तरफ रुख बताया. उन्होंने लिखा,”भाजपा का जनता को दीवाली का गिफ्ट: भयंकर महंगाई.  भाजपा का अपने पूंजीपति मित्र को दीवाली गिफ्ट: 6 एयरपोर्ट. पूजीपतियों का साथ, पूंजीपतियों का विकास.”

New Project 12

एयरपोर्ट के निजी हाथों में देने पर तंज

एयरपोर्ट के निजी हाथों में देने का प्रियंका गांधी ने विरोध किया और इससे संबंधित एक खबर को भी शेयर किया है. दरअसल, केंद्र सरकार ने देश के 6 एयरपोर्ट को प्राइवेट कंपनियों को सौंप दिया है. जिसकी शुरुआत आज से लखनऊ में भी हो चुकी है. लखनऊ के अमौसी एयरपोर्ट को अडानी ग्रुप को संचालन के लिए दे दिया गया है. अडानी ग्रुप अगले 50 साल तक इस एयरपोर्ट की जिम्मेदारी संभेलागा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button