चुनावी महापर्व के अवसर पर स्याही निशान दिखाओ पेट्रोल पर बोनस पाओ अभियान चलाया गया,ग्राहकों के खिले चेहरे
लोकतंत्र के चुनावी महापर्व के अवसर पर सोमवार को भोगनीपुर स्थित चंद्रा फिलिंग स्टेशन पर स्याही निशान दिखाओ,बोनस पाओ अभियान चलाया गया।बोनस पाकर ग्राहकों के चेहरे खिल उठे।कानपुर देहात में सोमवार को लोकतंत्र के चुनावी महापर्व के अवसर पर लोगों में अच्छा खासा उत्साह नजर आया

पुखरायां।लोकतंत्र के चुनावी महापर्व के अवसर पर सोमवार को भोगनीपुर स्थित चंद्रा फिलिंग स्टेशन पर स्याही निशान दिखाओ,बोनस पाओ अभियान चलाया गया।बोनस पाकर ग्राहकों के चेहरे खिल उठे।कानपुर देहात में सोमवार को लोकतंत्र के चुनावी महापर्व के अवसर पर लोगों में अच्छा खासा उत्साह नजर आया।वहीं इस अवसर पर भोगनीपुर स्थित चंद्रा फिलिंग स्टेशन पर मतदान स्याही निशान दिखाओ,बोनस पाओ अभियान चलाकर लोगों का मतदान के प्रति उत्साहवर्धन किया गया।चंद्रा फिलिंग स्टेशन के स्वामी संकुल मिश्रा ने बताया कि सोमवार को चुनावी महापर्व के अवसर पर फिलिंग स्टेशन पर मतदान करने के बाद जिन ग्राहकों के द्वारा मतदान स्याही निशान दिखाया गया।उनको पेट्रोल पर बोनस मुफ्त दिया गया।बोनस पाकर ग्राहकों के चेहरे खिल उठे।उन्होंने बताया कि पेट्रोल पंप पर आगामी 26 मई तक मतदान स्याही निशान दिखाओ,बोनस पाओ अभियान जारी रहेगा।



