कानपुर

कानपुर साउथ में शोहदे बेखौफ, कूड़ा फेंकने निकली छात्रा के साथ की ऐसी हरकत

जूही में महिला कांस्टेबल संग छेडख़ानी के बाद सिरफिर शोहदे ने घर से कूड़ा फेंकने निकली छात्रा को खींचने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर भीड़ जुटी तो शोहदा धमकी देते हुए भाग निकला। पीडि़ता ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी स्वजन को दी।

कानपुर,अमन यात्रा । कानपुर दक्षिण में शोहदों में पुलिस का जरा सा भी खौफ नहीं रह गया है। कह सकते हैं कि पुलिस की लापरवाही और गुंडों पर कार्रवाई न करने से दक्षिण क्षेत्र में अपराध बढ़ता ही जा रहा है। आम आदमी से लेकर स्कूल जाने, मोहल्ले में दुकान तक जाने में छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की घटनाएं हो रही हैं। शनिवार को घर से कूड़ा फेंकने निकली छात्रा के साथ शोहदों ने ऐसी हरकत कि जिसे जानकर पुलिस एक बार फिर शर्मसार हो रही है।

जूही में महिला कांस्टेबल संग छेडख़ानी के बाद सिरफिर शोहदे ने घर से कूड़ा फेंकने निकली छात्रा को खींचने का प्रयास किया। छात्रा के शोर मचाने पर भीड़ जुटी तो शोहदा धमकी देते हुए भाग निकला। पीडि़ता ने घर पहुंचकर इसकी जानकारी स्वजन को दी। किशोरी के पिता ने आरोपित के खिलाफ छेडख़ानी, धमकी और पॉक्सो की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार किया है।

नौबस्ता निवासी 13 वर्षीय किशोरी कक्षा सात की छात्रा है। इलाके में रहने वाला सुमित गौड़ उर्फ विपिन बीते तीन माह से छात्रा को परेशान कर रहा था, जिसकी जानकारी छात्रा ने स्वजन को दी थी। हरकतें करने पर किशोरी के घरवालों ने शोहदे के स्वजन से शिकायत की थी, जिसके बाद विपिन के स्वजन ने उसे फटकार कर दोबारा गलती न करने की हिदायत दी थी। आरोप है कि कुछ दिन तक तो ठीक रहा, शोहदे ने फिर से हरकतें करनी शुरू कर दीं। हद तो दो दिन पहले हो गई जब किशोरी घर से कूड़ा फेकने के लिए बाहर निकली। आरोप है कि शोहदे ने उसका हाथ पकड़ कर खींचने का प्रयास किया।

शोर मचाने पर भागा शोहदा

किशोरी ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों की भीड़ जुटी। इस पर शोहदा धमकाते हुए वहां से भाग निकला। किशोरी ने घर पहुंचकर आपबीती सुनाई, जिसके बाद किशोरी के स्वजन ने नौबस्ता थाने में विपिन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। थाना प्रभारी नौबस्ता कुंज बिहारी मिश्र ने बताया कि आरोपित को नौबस्ता गल्ला मंडी के पास हमीरपुर रोड से गिरफ्तार किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button