मनोरंजन

ड्रग्स Case: भारती और हर्ष को बड़ा झटका, दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

ड्रग पैडलर की निशानदेही पर एनसीबी ने भारती सिंह के घर और दफ्तर पर छापेमारी की थी. भारती के घर और दफ्तर से कुल 86.5 ग्राम गांजा मिला था. इसके बाद एनसीबी की टीम ने भारती सिंह और उनके पति हर्ष को गिरफ्तार कर लिया था.

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने प्रतिबंधित ड्रग मारिजुआना के कथित इस्तेमाल और उसे रखने के आरोप में कॉमेडियन हर्ष लिम्बाचिया को आज तड़के गिरफ्तार कर लिया था. हर्ष की गिरफ्तारी से एक दिन पहले उनकी पत्नी और कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को देर रात इसी मामले में गिरफ्तार किया गया था. एनसीबी ने यह कार्रवाई छापेमारी के दौरान जब्त किए गए लगभग 86.50 ग्राम मारिजुआना को लेकर की थी. दोनों ने ड्रग्स लेने की बात भी स्वीकार की है. इसके बाद आज सुबह दोनों कॉमेडियन को किला कोर्ट में पेश किया गया.

बॉलीवुड के बचाव में उतरे नवाब मलिक
महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक ड्रग्स केस की जांच को लेकर बड़ी बात कही है. मलिक ने कहा, “एनसीबी उन लोगों को गिरफ्तार कर रही है जो ड्रग्स का सेवन करते हैं. वे नशेड़ी हैं उन्हें नशा मुक्ति केंद्र (rehab) भेजा जाना चाहिए, जेल नहीं. एनसीबी का कर्तव्य ड्रग तस्करों को ट्रैक करना है, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है. क्या NCB फिल्म इंडस्ट्री से ड्रग्स सेवन करने वालों की गिरफ्तारी करके ड्रग तस्करों को बचाना चाहता है?”

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button