कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में एक लाख नगदी समेत कीमती जेवरात पार,पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात में एक चोरी का मामला सामने आया है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के कुदौली गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया।

कानपुर देहात में एक चोरी का मामला सामने आया है।मंगलपुर थाना क्षेत्र के कुदौली गांव में बीती रात चोरों ने एक घर को निशाना बनाया।रंजीत और उनकी पत्नी नीलम के घर से अज्ञात चोरों ने एक लाख रूपये की नगदी समेत लाखों के जेवरात पार कर दिए।घटना सोमवार रात की है।रंजीत रात 12 बजे एक शादी समारोह से लौटे थे।

इसके बाद रंजीत गैलरी में और नीलम आंगन में सो गए।मंगलवार तड़के नीलम की नींद खुली तो घर का सामान बिखरा हुआ था।आलमारी और बक्से का ताला टूटा हुआ था।चोरों ने एक लाख नगदी समेत कीमती जेवरात पार कर दिए।सूचना मिलते ही थाना मंगलपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया।प्रभारी निरीक्षक धीरेंद्र सिंह ने बताया कि घटना की गहन जांच की जा रही है।जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

Related Articles

AD
Back to top button