कानपुर देहात में युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।

- पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के भारापुरवा गांव में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।
मृतक की पहचान 32 वर्षीय अजीत सिंह के रूप में हुई है।अजीत ने मंगलवार देर शाम अज्ञात कारणों से फांसी लगा ली।जिसके चलते उसकी हालत बिगड़ गई।घटना की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी एस आई रजनीश कुमार वर्मा ने तत्काल मौके पर पहुंचकर युवक को एंबुलेंस द्वारा उपचार के लिए रूरा सीएचसी भेजा।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।
सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात चौकी प्रभारी रजनीश कुमार वर्मा ने जांच पड़ताल कर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक की पत्नी समेत परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।चौकी प्रभारी ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।
ये भी पढ़ें: कानपुर देहात में घरेलू विवाद के चलते बुजुर्ग ने की आत्महत्या,गूलर के पेड़ में लगाई फांसी



