उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

डेरापुर में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में गृहस्थी का सामान जलकर राख

कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के पवनई गांव में गुरुवार को एक घर में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है

Story Highlights
  • फायरकर्मियों ने आग पर पाया काबू
  • कोई जनहानि नहीं

पुखरायां।कानपुर देहात के डेरापुर थाना क्षेत्र के पवनई गांव में गुरुवार को एक घर में चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया।घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।पवनई गांव निवासी विकास कटियार के घर में यह घटना हुई।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग चूल्हे की चिंगारी से लगी देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।आग लगने की सूचना मिलते ही डेरापुर फायर सर्विस प्रभारी राज नारायण सिंह की टीम तत्काल मौके पर पहुंची।टीम ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया लेकिन तब तक परिवार का करीब 50 हजार का गृहस्थी का सामान जलकर राख हो चुका था।फायर सर्विस प्रभारी राज नारायण सिंह ने बताया कि हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।प्रथम दृष्टया चूल्हे की चिंगारी से आग लगने की बात सामने आई है।

Related Articles

AD
Back to top button