कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज
दंगल युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करता है: हेमू यादव
रामा अस्पताल के एमडी हेमू यादव ने की सराहना, युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने पर दिया जोर

कानपुर देहात : जनपद कानपुर गुजरात के रसूलाबाद तहसील क्षेत्र के नैला गांव में 11 अक्टूबर को संपन्न हुए विराट दंगल के बाद लोगों ने इस दंगल की काफी सराहना की है। मां शक्ति हॉस्पिटल कल्याणपुर के एमडी हेमू यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज के समय में दंगल विलुप्त होते जा रहे हैं लेकिन रसूलाबाद क्षेत्र का एक ऐसा ऐतिहासिक और राष्ट्रीय दंगल है जो पुरानी परंपरा को याद दिलाता है दंगल में उन्होंने जिला पंचायत सदस्य अंकित यादव के साथ पहलवानों का कुश्ती के लिए हाथ मिलवाते हुए पहलवानों का उत्साह वर्धन भी किया था।
उन्होंने जनता को सम्बोधित करते हुए कहा। दंगल ग्रामीण खेल परंपरा को जीवित रखता और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करता है उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से गांवों में भाईचारा और सामाजिक एकता मजबूत होती है।आसपास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग दंगल देखने पहुंचे थे।



