उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

भरतौली प्राथमिक विद्यालय में चला जागरूकता अभियान

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में नारी सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत बुधवार को विकासखंड मलासा के भरतौली प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया

Story Highlights
  • वीडियो क्लिप के माध्यम से गुड टच बैड टच की दी गई जानकारी

पुखरायां।उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा सूबे में नारी सशक्तीकरण व महिला सुरक्षा हेतु चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज 5 के तहत बुधवार को विकासखंड मलासा के भरतौली प्राथमिक विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम प्रधान जगदीश सिंह ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया।कार्यक्रम के दौरान एआरपी अश्वनी कटियार ने बालिकाओं को स्वावलंबन,नारी सुरक्षा एवं विभिन्न टोल फ्री हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।बच्चों को जागरूक करते हुए एआरपी अश्वनी कटियार ने कहा कि स्कूल कॉलेज,रास्ते आते जाते समय कोई उनके साथ छेड़छाड़ करता है तो घबराएं नहीं बल्कि सरकार द्वारा जारी किए गए टोल फ्री नंबरों पर तुरंत अपनी शिकायत दर्ज कराएं।अभियान के दौरान बच्चों को गुड टच बैड टच के बारे में जानकारी दी गई साथ ही मुश्किल परिस्थितियों में बचाव के लिए आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों के बारे में बताया गया।इनमें आपातकालीन सेवा 112,महिला हेल्पलाइन 181,चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,वूमेन पावरलाइन 1090,साइबर हेल्पलाइन 1930 आदि शामिल हैं।इस दौरान एआरपी अश्वनी कटियार ने गुड टच बैड टच की अवधारणा वीडियो क्लिप के माध्यम से सरल तरीके से समझाया।उन्होंने बताया कि प्रत्येक बच्चा अपने में एक शक्ति छुपाए बैठा है।जरूरत है उसे पहचानने की।वहीं विद्यालय की प्रधानाध्यापिका रूपा सोनकर ने बच्चों को जीवन में अनुशासन,आत्मनिर्भरता और जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने के प्रति प्रेरित किया।इस मौके पर निधि यादव,प्रिया सिंह,रेखा,सुशील कुमार,श्याम सिंह इत्यादि शिक्षक शिक्षिकाओं समेत छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button