उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने का आरोपी गिरफ्तार,भेजा जेल

कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र में एक महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी संजय सिंह फरार चल रहा था।बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को संदलपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया

Story Highlights
  • पुलिस ने संदलपुर चौराहे से दबोचा

पुखरायां।कानपुर देहात के थाना मंगलपुर क्षेत्र में एक महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।आरोपी संजय सिंह फरार चल रहा था।बुधवार को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को संदलपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।मंगलपुर थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।महिला ने आरोप लगाया कि कानपुर नगर के घाटमपुर स्थित गणेशपुर निवासी संजय सिंह ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए।महिला ने संजय के पिता प्रीतम सिंह और मां मुन्नी के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज कराई थी।मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलपुर थाना पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की थी।घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहे थे।बुधवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर मामले के मुख्य आरोपी संजय सिंह को संदलपुर चौराहे से गिरफ्तार कर लिया।प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार ने बताया कि आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।

Related Articles

AD
Back to top button