कानपुर देहात : रनियां में राजमिस्त्री का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला शव,आत्महत्या की आशंका
परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र के करचल गांव में बुधवार को एक राजमिस्त्री का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका शव मिला है।मृतक की पहचान 45 वर्षीय शिवकांत उर्फ छोटे बउआ के रूप में हुई है।शिवकांत पेशे से राजमिस्त्री थे।घटना की जानकारी तब हुई जब बुधवार सुबह उनके साथ काम करने वाला एक अन्य मिस्त्री उन्हें बुलाने घर पहुंचा।घर के अंदर जाने पर शव छप्पर में लगे बांस के सहारे गमछे से लटका मिला।
घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही रनियां पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक अपने पीछे तीन पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गया है।जिनका रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक शिवनारायन सिंह ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है।
आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के पश्चात ही मौत से सटीक कारणों का पता लग सकेगा।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में मिट्टी ढो रहे ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत



