उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अपराध नियंत्रण हेतु अमराहट पुलिस की कड़ी चौकसी

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत व शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु शुक्रवार को थाना अमराहट पुलिस ने पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया

पुखरायां। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत व शांति व्यवस्था कायम रखने हेतु शुक्रवार को थाना अमराहट पुलिस ने पैदल गश्त कर आम जनमानस को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों,वाहनों की जांच की गई वहीं अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी भी दी गई।

थानाध्यक्ष राहुल कुमार के नेतृत्व में शुक्रवार देर शाम यह अभियान चलाया गया।आम जनमानस से अपील करते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि कानून व्यवस्था का पालन करें व शांति व्यवस्था बनाए रखें।संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि ऐसे लोगों के विरुद्ध समय रहते कार्यवाही की जा सके।अराजकतत्वों को चेतावनी देते हुए उन्होंने साफ लहजे में कहा कि अराजकता किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

थाना क्षेत्र में अपराध पनपने नहीं दिया जाएगा।अपराध करने की कोशिश करने वालों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि शांति व्यवस्था के दृष्टिगत भविष्य में भी इस तरह का अभियान जारी रहेगा।इस मौके पर एस आई उमाशंकर,एस आई रंजीत सिंह,एस आई मलोक सिंह,एस आई शिववीर सिंह समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े-  पुलंदर में टूर्नामेंट के दूसरे दिन खिलाड़ियों ने जड़े चौके,छक्के

Related Articles

AD
Back to top button