कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सिकंदरा में डंपर में लगी आग,फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

कोई जनहानि नहीं,टला बड़ा हादसा, पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर एक डंपर में अचानक आग लग गई।सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया।घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।जिससे एक बड़ा हादसा होते टल गया।हादसा दोहरापुर देशी शराब ठेका के ठीक सामने हुआ।

घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह पुलिस फोर्स के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे।सूचना मिलने पर दमकल कर्मी भी मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।अकबरपुर थाना क्षेत्र के कुच्छी निवासी चालक हिमांशु के मुताबिक डंपर की वायरिंग में आग लगने के कारण पूरी गाड़ी में आग लग गई।

हालांकि घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई और एक बड़ा हादसा होते टल गया।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


ये भी पढे-  जिलाधिकारी ने वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, दिये निर्देश


 

Related Articles

AD
Back to top button