कानपुर देहात: शिवा होटल के पास चेकिंग के दौरान अवैध तमंचे के साथ अभियुक्त गिरफ्तार
पकड़े गए आरोपी दीपू सिंह का पहले से ही आपराधिक इतिहास है।

कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण और संदिग्धों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रनियां पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है। मंगलवार को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने कटका रोड स्थित शिवा होटल एंड रेस्टोरेंट के पास से एक संदिग्ध युवक को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान उसके पास से 315 बोर का एक अवैध तमंचा बरामद हुआ है।
पकड़े गए अभियुक्त की पहचान दीपू सिंह पुत्र जगदीश सिंह, निवासी किसरवल रोड (रनियां) के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ करने पर वह शस्त्र रखने का कोई वैध लाइसेंस या संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। जांच में सामने आया है कि आरोपी पर पहले से ही एससी/एसटी एक्ट और बीएनएस की विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक देवेन्द्र कुमार पाल और उनकी टीम की मुख्य भूमिका रही।
ये भी पढे- कानपुर देहात- मूसानगर पुलिस का बड़ा एक्शन: शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की नकदी बरामद



