उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

बियापुर रेलवे स्टेशन के विकास के लिए युवाओं ने भरी हुंकार, सिद्धांत सैनी के नेतृत्व में हुआ शानदार कार्यक्रम

अंबियापुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प और जन-सुविधाओं की मांग को लेकर युवा सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धांत सैनी के नेतृत्व में एक विशाल और गरिमामय कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंबियापुर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की युवा शक्ति ने एकजुट होकर स्टेशन के विकास के लिए अपनी आवाज बुलंद

सुशील त्रिवेदी ​अंबियापुर। अंबियापुर रेलवे स्टेशन के कायाकल्प और जन-सुविधाओं की मांग को लेकर युवा सामाजिक कार्यकर्ता सिद्धांत सैनी के नेतृत्व में एक विशाल और गरिमामय कार्यक्रम संपन्न हुआ। अंबियापुर में आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र की युवा शक्ति ने एकजुट होकर स्टेशन के विकास के लिए अपनी आवाज बुलंद की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिद्धांत सैनी ने कहा कि हम लंबे समय से स्टेशन के सर्वांगीण विकास के लिए प्रयासरत हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा, “हमारे हौसलों की रोशनी कभी कम नहीं होगी। हम सब विकास के उस प्रकाश के इंतजार में संगठित हैं, जो अंबियापुर की तस्वीर बदलेगा।” इस अवसर पर युवाओं ने “मोबाइल टॉर्च/फ्लैशलाइट अभियान” के जरिए प्रशासन का ध्यान अपनी जायज मांगों की ओर आकर्षित किया। युवाओं की मुख्य मांगों में प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव, स्वच्छ पेयजल, आधुनिक शौचालय, यात्रियों के बैठने हेतु पर्याप्त बेंच और स्टेशन पर सुरक्षा के लिए डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड व सीसीटीवी कैमरे लगवाना शामिल है।
​इस ऐतिहासिक मुहिम में विकास गौतम, आयुष यादव, पवन कठेरिया, राघवेंद्र यादव, सुभाष पाल, उपेंद्र राठौर, शिखर करन, अनुराग यादव, गुलशन पाल, गोलू पाल, विभय प्रजापति, अमन गौतम, दीपक गौतम सहित भारी संख्या में युवा शक्ति मौजूद रही। सभी ने एक स्वर में संकल्प लिया कि जब तक विकास की नई किरण नहीं फूटती, यह संघर्ष जारी रहेगा। ​कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित युवाओं ने शांतिपूर्ण तरीके से अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया और विकास की इस मुहिम को घर-घर तक पहुँचाने का आह्वान किया।

Related Articles

AD
Back to top button