उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

चुनाव जीतने के बाद महामंत्री मनवीर सिंह पाल पहुंचे हनुमान मंदिर,लगाया लड्डुओं का भोग

जिला एवं सत्र न्यायालय में बीते दिनों एकीकृत बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में महामंत्री पद पर जीते मनवीर सिंह पाल ने परिसर में बने हनुमान जी के मंदिर में माथा टेका तथा लड्डुओं का भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण किया

Story Highlights
  • चैंबर में जाकर अधिवक्ताओं से व्यक्त की कृतज्ञता, जताया आभार

सुशील त्रिवेदी, अमन यात्रा ब्योरो। जिला एवं सत्र न्यायालय में बीते दिनों एकीकृत बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में महामंत्री पद पर जीते मनवीर सिंह पाल ने परिसर में बने हनुमान जी के मंदिर में माथा टेका तथा लड्डुओं का भोग लगाने के बाद प्रसाद वितरण किया इतना ही नहीं अपने विशिष्ट सहयोगी वैभव कांत मिश्रा,श्याम बिहारी पांडेय,अमित कुमार शुक्ला रवि पांडेय आदि अधिवक्ता साथियों को लेकर अधिवक्ताओं के चैंबर में जाकर मिले जहाँ सभी का आभार व्यक्त करते हुए मुँह मीठा कराया। बताते चलें कि एक-एक करके बार एसोसिएशन कानपुर देहात के इस वार्षिक चुनाव में राधेश्याम एडवोकेट अध्यक्ष वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रदीप गौड़ महामंत्री मनवीर पाल कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजकुमार पाल मंत्री पद पर आदित्य कुमार पांडेय (दीपक),कोषाध्यक्ष सुधीर पांडेय तथा संयुक्त मंत्री पुस्तकालय मृदुल सिंह चौहान को विजई घोषित किया गया है। इस अवसर पर राधेश्याम कटियार, पूर्व महामंत्री अवधेश शुक्ला,रणधीर सिंह सिसोदिया ,मुलायम सिंह यादव, संजय सिंह सिसोदिया ,अरविंद कुशवाहा ,महेंद्र मोहन श्रीवास्तव, अनूप पांडे ,विपिन शर्मा ,शिवा कटियार ,नैना यादव आदि अधिवक्ताओं ने उन्हें सहयोग देने का आश्वासन दिया।

Related Articles

AD
Back to top button