कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

सिकंदरा में सड़क हादसे में अवकाश प्राप्त पीएसी के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी की मौत

परिजनों में मचा कोहराम, सड़क पार करते समय हुआ हादसा , पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में बीती शुक्रवार देर शाम सड़क दुर्घटना में एक बुजुर्ग की मौत हो गई।मृतक की पहचान कानपुर नगर के पीएसी मोड श्याम नगर निवासी 65 वर्षीय जगदीश के रूप में हुई है।उन्हें गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा ले जाया गया।जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।

जगदीश पीएसी में अवकाश प्राप्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे।वह अपनी रिश्तेदारी में सिकंदरा थाना क्षेत्र के महमूदपुर गांव जा रहे थे।कंचन ढाबा के पास सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।हादसे के बाद राहगीरों व परिजनों की सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल जगदीश को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरा ले जाया गया।जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

जगदीश की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश कराई जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: सिकंदरा में मामूली विवाद में पिता पुत्र पर फावड़े से हमला,हालत गंभीर


 

Related Articles

AD
Back to top button