कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: डेरापुर में युवती लापता

परिजनों की शिकायत पर पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात के डेरापुर कस्बे से एक 21 युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई।युवती 23 जुलाई को अपने घर से निकली थी और फिर घर वापस नहीं लौटी।काफी देर तक युवती के घर न लौटने पर परिजनों ने रिश्तेदारी और संभावित जगहों पर उसकी तलाश की लेकिन युवती का कोई सुराग नहीं लग सका।

जिसके बाद परिजनों ने थाना डेरापुर में शिकायत दर्ज कराई।परिजनों ने बताया कि उनकी 21 वर्षीय पुत्री 23 जुलाई को घर से निकली थी लेकिन घर वापस नहीं लौटी है।काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं पता नहीं चल सका है।पिता की शिकायत पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है और मामले की जांच शुरू कर दी है।युवती की तलाश में पुलिस की एक टीम गठित की गई है।टीम संभावित स्थानों पर छानबीन कर रही है।

थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पिता की शिकायत पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है।युवती की तलाश कराई जा रही है।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात में 22 साल पुराने केस में बड़ा एक्शन, कोर्ट का वारंट मिलते ही दो सगे भाई पहुंचे सलाखों के पीछे


 

Related Articles

AD
Back to top button