कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सहवाल बने रसूलाबाद से बसपा के विधानसभा उपाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर

वरिष्ठ नेताओं ने फूल-माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर किया भव्य स्वागत

कानपुर देहात: जनपद की रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पालिका परिषद झींझक स्थित वार्ड नंबर 4 अब्दुल कलाम नगर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए सभासद प्रतिनिधि सहवाल को रसूलाबाद क्षेत्र से बसपा का विधानसभा उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया।

यह मनोनयन मुख्य अतिथि कानपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी जितेंद्र संखवार, जिलाध्यक्ष जवाहर संखवार, जिला कार्यकारिणी सदस्य मानसिंह कठेरिया, विधानसभा प्रभारी शिवकुमार, सेक्टर अध्यक्ष जगदीप गौतम, रवि गौतम, अवनीश गौतम तथा बीवीएफ के जिला संयोजक राधेलाल की सहमति से संपन्न हुआ। नवनियुक्त विधानसभा उपाध्यक्ष सहवाल का उपस्थित वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं ने फूल-माला पहनाकर और मुंह मीठा कराकर जोरदार स्वागत किया।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद झींझक के सरफुद्दीन (आरके), निहाल, बुलखानी खान, इरशाद, अमीर, रिजवान, मानु पांडेय, मुश्ताक खां अब्बास, विशाल, अखिलेश और इलताफ खान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

 

 


ये भी पढे- कानपुर देहात की झींझक नगर पालिका में बसपा की मजबूत हुंकार, बीजेपी समेत कई दलों के दिग्गजों ने थामा नीले झंडे का हाथ


 

Related Articles

AD
Back to top button