कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: वामा सारथी के तत्वावधान में पुलिस परिवार हेतु होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन

चिकित्सा शिविर मे निःशुल्क औषधि वितरण की गई

कानपुर देहात: पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात के निर्देशन में एवं वामा सारथी अध्यक्षा श्रीमती अर्चना सिरोही (धर्मपत्नी राजीव सिरोही क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर) व श्रीमती मनी श्रीवास्तव (धर्मपत्नी प्रतीक श्रीवास्तव, सीएफओ) की उपस्थिति में वामा सारथी कल्याणकारी कार्यक्रम के अंतर्गत आज (रविवार) को पुलिस लाइन, कानपुर देहात में पुलिस परिवार के लिए होम्योपैथिक चिकित्सा परामर्श एवं निःशुल्क औषधि वितरण शिविर का आयोजन किया गया।

उक्त शिविर का आयोजन जिला होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी, कानपुर देहात, डॉ० राजश्री के आदेशानुसार किया गया, जिसमें राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय, समायू, कानपुर देहात के चिकित्साधिकारी, डॉ0 अग्रजा सिंह, महिला रोग विशेषज्ञ, महिला डॉ0 स्वप्निल सिंह, फार्मासिस्ट देवेन्द्र कुमार (राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय समायू, कानपुर देहात) एवं सहायक कार्मिकों द्वारा पुलिसकर्मियों एवं उनके परिजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क होम्योपैथिक औषधियों का वितरण किया गया।

इस अवसर पर पुलिस परिवार के सदस्यों ने शिविर का लाभ उठाते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस परिवार के स्वास्थ्य संरक्षण एवं जनकल्याण की भावना को सुदृढ़ करना रहा।

 

 


ये भी पढे-  आगरा की कोठी मीना बाजार में बनेगा छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य स्मारक, महाराष्ट्र सरकार भी करेगी सहयोग


 

Related Articles

AD
Back to top button