रनियां में रक्षा बंधन से पूर्व पुलिस की कड़ी चौकसी
पैदल गश्त कर कराया सुरक्षा का अहसास,अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी

- भीड़भाड़ वाले इलाकों में संदिग्धों की ली गई तलाशी, थाना प्रभारी ने दी अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी।
कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में कानून व्यवस्था के दृष्टिगत व रक्षा बंधन त्यौहार पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु थाना रनियां पुलिस ने सोमवार शाम पैदल कस्बा गश्त कर लोगों को सुरक्षा व्यवस्था का अहसास कराया।
थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रनियां कस्बे में मुख्य बाजारों व भींडभाड़ वाले स्थानों पर यह अभियान चलाया।इस दौरान पुलिस ने आमजनमानस से शांति व्यवस्था बनाए रखने व कानून का पालन करने की अपील की।
पुलिस ने रास्ते से गुजरने वाले संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की भी सघन जांच की तथा उन्हें कड़ी चेतावनी देकर छोड़ा गया।अराजकतत्वों को चेतावनी देते हुए थाना प्रभारी दिनेश कुमार गौतम ने कहा कि थाना क्षेत्र में अराजकता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।अशांति उत्पन्न करने अथवा माहौल बिगाड़ने वालों के खिलाफ कठोर कार्यवाही की जाएगी।इस मौके पर बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।



