महिला आयोग की जनसुनवाई: अर्चना पटेल ने कानपुर देहात मे सुनीं महिलाओं की समस्याएं, अफसरों को दिए त्वरित न्याय के निर्देश
सर्किट हाउस माती में महिला उत्पीड़न से जुड़ी 10 शिकायतों पर सुनवाई, मिशन शक्ति को धरातल पर उतारने पर जोर
कानपुर देहात: जनपद कानपुर देहात में आज श्रीमती अर्चना पटेल सदस्या, द्वारा सर्किट हाउस माती के सभागार में समीक्षा बैठक व जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने हेतु जनसुवाई मेें घरेलू हिंसा, दहेज, मार-पीट आदि से सम्बन्धित 10 शिकायतें प्राप्त हुई।
शिकायती प्रार्थनापत्रों के त्वरित निस्तारण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा मा0 सदस्या द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि सरकार महिला सशक्तिकरण को लेकर संवेदनशील है और महिला आयोग किसी भी पीड़िता को अकेला नही छोड़ेगा। मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य को जमीन पर उतारा जाये ताकि हर बेटी सुरक्षित शिक्षित व स्वावलंबी बन सके।
बैठक में क्षेत्राधिकारी यातायात, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी,जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, सहायक श्रमायुक्त, सहायक सूचना विज्ञान अधिकारी, थानाध्यक्ष महिला थाना,हब फॉर इम्पॉवरमेंट ऑफ वूमेन से जेंडर स्पेशलिस्ट, लेखा सहायक, संेटर मैनेजर, वन स्टाप सेंटर कानपुर देहात द्वारा प्रतिभाग किया गया। बैठक में मा0 सदस्या द्वारा सभी अधिकारियों से वार्ता कर विभाग से संबंधित समस्त योजनाओं की चर्चा की गयी साथ ही योजनाओं के प्रचार-प्रसार करने हेतु सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
ये भी पढे- स्वस्थ्य शरीर के लिए जरूरी है प्रतिदिन योगासनः सचिव



