कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: गजनेर-सरवनखेड़ा में धड़ल्ले से बिक रही संदिग्ध मिठाइयां, विभाग मौन

त्योहारी सीजन में मिलावटी मिठाइयों की बिक्री से सेहत पर मंडराया खतरा, अधिकारी राम औतार बोले— जल्द होगी छापेमारी और जांच

सरवनखेड़ा। त्योहारों के मद्देनजर गजनेर व सरवनखेड़ा क्षेत्र में मिठाइयों की बिक्री तेज हो गई है। इसी बीच कुछ दुकानों पर बिक रही मिठाइयों की गुणवत्ता को लेकर स्थानीय लोगों ने सवाल उठाए हैं। आरोप है कि कई दुकानों पर मानकों की अनदेखी करते हुए कृत्रिम रंग व संदिग्ध सामग्री से तैयार मिठाइयां बेची जा रही हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि मिठाइयों की गुणवत्ता की नियमित जांच नहीं होने से दुकानदारों के हौसले बढ़ रहे हैं। लोगों ने खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग से क्षेत्र में अभियान चलाकर मिठाई दुकानों का निरीक्षण करने, खाद्य पदार्थों के नमूने लेने तथा प्रयोगशाला जांच कराने की मांग की है।

लोगों का आरोप है कि यदि समय रहते जांच नहीं की गई तो मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री से आम उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य पर खतरा पैदा हो सकता है। हालांकि किसी मिठाई में हानिकारक रसायन या मिलावट की पुष्टि प्रयोगशाला जांच के बाद ही हो सकती है।

अब देखना यह है कि खाद्य सुरक्षा विभाग गजनेर और सरवनखेड़ा क्षेत्र में अभियान चलाकर मिठाइयों के नमूने लेता है या शिकायतों के बावजूद मामला कागजों तक ही सीमित रहता है।

खाद्य विभाग अधिकारी राम औतार ने बताया छापेमारी कर जाँच की जायेगी

Related Articles

AD
Back to top button