कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: भोगनीपुर में गुमशुदा बालिका सकुशल बरामद, पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द; परिजन हुए गदगद

पुखरायां में घड़ी फैक्ट्री के पास से गायब हुई थी 12 वर्षीय बालिका, पुलिस ने चंद घंटों में ईंट भट्टे के पास से खोजकर परिजनों को सौंपा।

कानपुर देहात में भोगनीपुर कोतवाली पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत एक गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर लिया है।विधिक कार्यवाही के पश्चात उसे परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

कानपुर नगर के रहने वाले मनोज यादव की 12 वर्षीय पुत्री संस्कृति पुखरायां कस्बा स्थित हॉस्टल में रहकर कक्षा 5 की पढ़ाई करती है।मंगलवार शाम करीब 7.35 बजे वह हाँसेमऊ स्थित घड़ी फैक्ट्री के पास से अचानक कहीं गुम हो गई।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी पुखरायां व चौकी प्रभारी देवीपुर की टीम ने तत्काल बालिका की खोजबीन शुरू कर दी।

कुछ देर बाद पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत कर बालिका को थाना क्षेत्र के 555 ईंट भट्टे के पास सकुशल बरामद कर लिया।बालिका को सकुशल पाकर परिजन गदगद हो गए।चौकी प्रभारी अतेंद्र कुमार ने बताया कि गुमशुदा बालिका को सकुशल बरामद कर लिया गया है।विधिक कार्यवाही के पश्चात उसे उसके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

 

 

Related Articles

AD
Back to top button