कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

छत से मासूम को नीचे गिराने का खौफ दिखाकर की थी घिनौनी हैवानियत: सब-इंस्पेक्टर शेरसिंह के चक्रव्यूह में आया 21 साल का दरिंदा

मां की ममता को बंधक बनाकर जबरन आबरू तार-तार करने वाला गिरफ्तार: शेरसिंह की टीम ने चौबेपुर से पकड़ा, माती कोर्ट में पेश

कानपुर नगर/कानपुर देहात। घर के भीतर घुसकर ममता को तार-तार करने और दो साल के दुधमुंहे मासूम को छत से नीचे फेंकने की खौफनाक धमकी देकर जबरन दुष्कर्म करने वाले दुराचारी के खिलाफ पुलिस का कड़ा प्रहार देखने को मिला है। chaubeypur police sub inspector sher singh arrest की इस बड़ी और सख्त कार्रवाई में थाना चौबेपुर के वरिष्ठ उपनिरीक्षक (व0उ0नि0) शेरसिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए शातिर आरोपी को देशी जिम पुलिया के पास से धर दबोचा।

मासूम की जिंदगी दांव पर लगाकर की थी दरिंदगी

घटना रूह कंपा देने वाली है। आरोपी रचित गौतम पुत्र सुंदर लाल गौतम (उम्र 21 वर्ष), निवासी ग्राम हकीम नगर नाथुपुर, थाना चौबेपुर ने एक महिला के घर में जबरन घुसपैठ की। उसने पीड़िता के साथ बर्बरतापूर्वक मारपीट की और उसके मात्र 02 वर्षीय मासूम बच्चे को छत से नीचे फेंकने की धमकी देकर खौफ का माहौल बना दिया। इसके बाद आरोपी ने जबरन बलात्कार जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया।

व0उ0नि0 शेरसिंह के नेतृत्व में बिछाया गया मजबूत जाल

इस जघन्य मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर के निर्देश पर त्वरित कार्रवाई शुरू की गई। थाना चौबेपुर में मुकदमा अपराध संख्या 310/2026 धारा 115(2), 351(3), 333, 64(1) बीएनएस (BNS) के तहत संगीन धाराओं में केस दर्ज हुआ। मामले की कमान संभालते हुए तेजतर्रार व0उ0नि0 शेरसिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी तेज कर दी। शेरसिंह की सटीक रणनीति और मुखबिर तंत्र की बदौलत पुलिस टीम ने आरोपी रचित गौतम को कस्बा चौबेपुर स्थित देशी जिम पुलिया के पास घेरकर गिरफ्तार कर लिया।

न्यायालय माती में पेशी, भेजा गया जेल

गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के खिलाफ विधिक प्रक्रिया पूरी कर उसे सक्षम न्यायालय माती (कानपुर देहात) के समक्ष पेश किया गया। इस सफल ऑपरेशन में व0उ0नि0 शेरसिंह की अगुवाई में उपनिरीक्षक अमित सिंह राघव, उपनिरीक्षक सुभाष चंद्र मौर्य, उपनिरीक्षक अंकित मिश्रा और उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह राजपूत ने मुस्तैदी दिखाई। chaubeypur police sub inspector sher singh arrest की इस प्रभावी कार्रवाई से इलाके में कानून का खौफ कायम हुआ है।


ये भी पढे-  मध्यस्थता अभियान 3.0 से सुलझ रहे पारिवारिक विवाद: चांदनी और शाहरुख का हुआ आपसी समझौता, राजी-खुशी गए घर


Related Articles

AD
Back to top button