कानपुर

कानपुर में कोयला नगर हाईवे पर मिला लापता महिला का शव, स्वजन ने दामाद पर लगाया हत्या का आरोप

रविवार रात को महिला के मायके वालों ने दामाद पर हत्या की आशंका जताते हुए पनकी थाने में की थी शिकायत। पनकी थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। आरोपित पति की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

कानपुर,अमन यात्रा । पनकी स्थित मायके से रविवार को लापता हुई महिला का शव सोमवार सुबह चकेरी स्थित कोयला नगर हाईवे पर मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम बुलाकर साक्षय एकत्रित किए। महिला के गले में मिले चोट के निशान मिले हैं। रविवार देर रात को महिला के मायके वालों ने पनकी थाने में दमाद पर बेटी का अपहरण करने और उसकी हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की थी। जिससे इस बात की पुष्टि हो रही है कि महिला के पति ने हत्या के बाद शव को फेंका है।

पनकी निवासी नन्हे सिंह की 28 वर्षीय बेटी ममता सिंह की शादी मीरपुर कैंट निवासी धर्मेंद्र से हुई थी। पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र का पत्नी से विवाद चल रहा था। जिस कारण दो साल से वह अपने मायके पनकी में रह रही थी। रविवार को सुबह करीब 11बजे धर्मेंद्र अपनी ससुराल पहुंचा। जिसके बाद वह ममता को घुमाने और शाम तक घर छोड़ने की बात कहते हुए उसे अपने साथ बाइक से ले गया था। रात तक बेटी के नहीं आने और उसका फोन बंद आने पर देर रात पति ने पनकी थाने में दमाद पर बेटी  का अपहरण करने और उसकी हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत की थी। जिसके बाद मंगलवार सुबह चकेरी स्थित कोयला नगर हाईवे पर महिला का शव मिला है। जिसकी सूचना पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुलाकर साक्ष्य एकत्रित किए। पनकी थाना प्रभारी अतुल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका है। आरोपित पति की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Related Articles

AD
Back to top button