कानपुर देहात: श्री राम लीला समिति अकबरपुर के वार्षिक चुनाव को लेकर जोरदार हंगामा,पुलिस ने सम्भाला मोर्चा
ऐसा लगा कि जनकपुरी मैदान नहीं दिल्ली का जन्तर-मन्तर है।
- मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के दरबार में सारी मर्यादा हुई तार तार,नहीं हो पाया चुनाव
सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: जनपद मुख्यालय अकबरपुर की 155 वर्ष पुरानी श्री राम लीला समिति की चुनावी परंपरा को आज उसे समय झटका लगा जब उपस्थित सदस्यों के बीच जमकर गाली गलौज और मारपीट हो गई जिसके चलते कार्यकारिणी का चुनाव हो ही नहीं पाया और मामला पुलिस तक पहुंच गया।
प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार यह घटना रामलीला समिति के चुनाव को लेकर शर्मनाक घटना है जहां ऐसा लग रहा था कि यह जनकपुरी का ऐतिहासिक मैदान नहीं दिल्ली का जंतर मंतर बन गया जहां जैन जी और जैन अल्फा का नंगा नाच दिखाई पड़ा। बताते चलें कि नगर की इस रामलीला के लिए प्रत्येक वर्ष चुनाव होता है और कार्यकारिणी का चयन किया जाता है इधर अनेक वर्षों से एक ही कार्यकारिणी को 2 वर्ष का कार्यकाल उपलब्ध करा दिया जाता है शायद यही युवा पीढ़ी को नागवार लगा और उसने किसी की ना सुनते हुए हंगामे को बेहतर समझा।
इस संबंध में बीते दिनों कार्यकारिणी के चयन को लेकर नगर के वरिष्ठ सदस्य हरि ओम शुक्ला (भल्लू ), व्यापार मंडल के अध्यक्ष महेश अग्रवाल झब्बू तथा अधिवक्ता समिति अकबरपुर के अध्यक्ष बिपिन चंद्र दीक्षित एडवोकेट को चुनाव अधिकारी के रूप में नामित किया गया जो सर्वसम्मति कार्यकारिणी के चुनाव में सहमति नहीं बना सके और माहौल हंगामेदार हो गया। इसी दौरान उन्होंने अगले सप्ताह में पुनः बैठक करने का निर्णय किया है।
ये भी पढे- कानपुर देहात: सीएमओ के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, गैरहाजिर मिले कर्मियों का वेतन रोका



