कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

डेरापुर में बेकाबू पिकअप ने मेडिकल स्टोर संचालक को रौंदा: घर लौटते समय हुआ एक दर्दनाक हादसा, चिलौली में पसरा मातम

रूरा से दुकान बंद कर बाइक से लौट रहे थे विजय कुशवाहा, अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ पुलिस जांच में जुटी

कानपुर देहात। जनपद के डेरापुर थाना क्षेत्र में derapur kanpur dehat road accident की एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां शनिवार देर रात मेडिकल स्टोर बंद कर बाइक से अपने घर लौट रहे संचालक को तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

दुकान बंद कर घर लौटते समय हुआ हादसा

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चिलौली गांव निवासी विजय कुशवाहा पुत्र मान सिंह कुशवाहा रूरा कस्बे में मेडिकल स्टोर का संचालन करते थे। शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे वे रोज की तरह अपनी दुकान बंद कर बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे किशुनपुर गांव के समीप पहुंचे, सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप ने उनकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगते ही विजय सड़क पर दूर जा गिरे और उनके सिर में गंभीर चोट आई।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

दुर्घटना की जानकारी मिलते ही उनके भाई अजय कुशवाहा और अन्य परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। परिजन उन्हें आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। विजय की मौत की खबर मिलते ही मां रामबेटी और पत्नी वर्षा सहित पूरे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। दोपहर बाद जब शव गांव पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल पूरी तरह गमगीन हो गया।

खेरेश्वर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

मिलनसार और सरल स्वभाव के धनी विजय की असामयिक मौत पर पूरा चिलौली गांव स्तब्ध रह गया। रविवार शाम को खेरेश्वर घाट पर गमगीन माहौल में उनका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। इस दौरान अंतिम दर्शन और शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए भारी संख्या में ग्रामीण व क्षेत्रीय लोग पहुंचे। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष हुकुम सिंह यादव, डॉक्टर प्रवीण कुशवाहा, हिम्मत सिंह यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख वेदव्यास निराला, पिंकू यादव, पूर्व प्रधान पति लाला अग्निहोत्री, घनश्याम बाजपेई, राघवेंद्र बाजपेई, लल्ला यादव, अभिषेक द्विवेदी, राजेश दीक्षित, प्रभाकर दीक्षित और रोहित यादव सहित सैकड़ों लोगों ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं थाना प्रभारी सुधीर भारद्वाज ने बताया कि हादसे को अंजाम देकर फरार हुई पिकअप की तलाश की जा रही है और जल्द ही चालक को पकड़ लिया जाएगा।


ये भी पढे- रनिया में पुलिस मुठभेड़ के बाद गोकशी के 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार: दो के पैर में लगी गोली, तमंचे, चापड़ व स्कूटी बरामद


Related Articles

AD
Back to top button