कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में 2 अक्टूबर को मनेगी भव्य गांधी जयंती: सुबह 7 बजे से गूंजेंगे देशभक्ति गीत, कलेक्ट्रेट ने जारी की रूपरेखा

ध्वजारोहण, पैदल मार्च और फल वितरण के होंगे कार्यक्रम, गांवों से लेकर नगर निकायों में चलेगा विशेष सफाई अभियान

कानपुर देहात। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिवस 2 अक्टूबर 2026 के अवसर पर जनपद में gandhi jayanti kanpur समारोह अत्यंत श्रद्धा और गरिमामय ढंग से मनाया जाएगा। जिला प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट सहित जनपद के समस्त सरकारी कार्यालयों, विकास खंडों और शिक्षण संस्थानों के लिए कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा जारी कर दी गई है। अपर जिलाधिकारी प्रशासन द्वारा जारी समय-सारिणी के तहत पूरे दिन विविध देशभक्ति और सेवा कार्यों का आयोजन होगा।

सुबह 7 बजे से देशभक्ति धुनें, 9 बजे होगा राष्ट्रीय ध्वजारोहण

तय कार्यक्रम के अनुसार 2 अक्टूबर को प्रातः 7:00 बजे से कलेक्ट्रेट परिसर एवं जनपद के समस्त सरकारी संस्थानों में देशभक्ति गीतों की रिकॉर्डिंग का प्रसारण किया जाएगा। इसके बाद प्रातः 9:00 बजे सभी राजकीय भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों का अनावरण व माल्यार्पण किया जाएगा तथा रामधुन के साथ उनके जीवन संघर्ष, देशसेवा और जीवनमूल्यों पर वक्ताओं द्वारा प्रकाश डाला जाएगा।

अकबरपुर स्टेडियम में पैदल मार्च, जेल व वृद्धाश्रम में फल वितरण

गांधी जयंती के उपलक्ष्य में प्रातः 10:00 बजे जिला क्रीड़ा अधिकारी, डीआईओएस, क्षेत्राधिकारी सदर व यातायात पुलिस के संयोजन में जिला स्टेडियम अकबरपुर में स्कूली बच्चों द्वारा भव्य पैदल मार्च निकाला जाएगा। प्रातः 10:30 बजे जिला कारागार में बंदियों को फल वितरण किया जाएगा, जिसके संयोजक जेल अधीक्षक होंगे। वहीं प्रातः 11:00 बजे अकबरपुर स्थित वृद्धाश्रम में जिलाधिकारी द्वारा बुजुर्गों को फल वितरण कर उनका कुशलक्षेम पूछा जाएगा।

ग्रामीण क्षेत्रों और मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान

समारोह के तहत स्वच्छता पर विशेष जोर दिया गया है। जनपद के समस्त ग्रामों में विशेष सफाई व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। जिला पंचायत राज अधिकारी और समस्त खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि प्रत्येक बीडीओ अपने विकास खंड के किन्हीं दो गांवों की सफाई व्यवस्था का रैंडम निरीक्षण करेंगे। इसी प्रकार सभी नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों की मलिन बस्तियों में सघन सफाई अभियान चलेगा, जिसका संबंधित उपजिलाधिकारी औचक निरीक्षण कर सत्यापन करेंगे। gandhi jayanti kanpur के आयोजनों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यालयाध्यक्षों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: कस्तूरबा गांधी विद्यालय गौर की बेटियों ने रचा इतिहास: प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी में हासिल किया तीसरा स्थान, रजनी का राष्ट्रीय टीम में चयन


Related Articles

AD
Back to top button