कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: कस्तूरबा गांधी विद्यालय गौर की बेटियों ने रचा इतिहास: प्रदेश स्तरीय तीरंदाजी में हासिल किया तीसरा स्थान, रजनी का राष्ट्रीय टीम में चयन

​तीरंदाजी में कानपुर देहात का दबदबा: केजीबीवी गौर की छात्राओं ने राज्य स्तर पर जीता ब्रॉन्ज, रजनी नेशनल के लिए चुनी गईं

Story Highlights
  • ​सोनभद्र में चमकीं कानपुर देहात की बेटियां: प्रादेशिक तीरंदाजी प्रतियोगिता में पाया तीसरा स्थान, 12 मेडल किए नाम

राजेश कटियार, कानपुर देहात। विकासखंड अमरौधा के ग्राम गौर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने सोनभद्र में आयोजित 70वीं प्रादेशिक राज्य स्तरीय तीरंदाजी प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है, वहीं छात्रा रजनी का चयन राष्ट्रीय टीम के लिए हुआ है।

​सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज स्थित विशिष्ट स्टेडियम में 17 से 19 अगस्त तक आयोजित इस प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 20 सदस्यीय टीम ने पहली बार भाग लिया और अपने बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान प्राप्त किया।
​अंडर-14 रिकर्व श्रेणी में खुशी, अनन्या, काजल और रजनी ने शानदार निशाना साधते हुए 4 स्वर्ण पदक जीते।
​अंडर-17 रिकर्व श्रेणी में कीर्ति, अंशिका और नेहा ने 4 रजत पदक हासिल किए।
​अंडर-17 रिकर्व श्रेणी में ही पिंकी, रोशनी, रमा और प्रांशी ने 4 कांस्य पदक अपने नाम किए।
​अंडर-14 इंडियन राउंड में चांदनी, पारुल, निशा और कल्पना ने 4 कांस्य पदक प्राप्त किए।

​शानदार प्रदर्शन के आधार पर होनहार छात्रा रजनी का चयन अंडर-14 रिकर्व बालिका राष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
​छात्राओं की इस ऐतिहासिक सफलता के पीछे विद्यालय में विगत 20 दिनों तक किया गया कड़ा अभ्यास और अनुशासन रहा। प्रतियोगिता के समापन पर सोनभद्र की मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया।

​जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी आशीष कुमार पाण्डेय ने इस उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई दी। इस सफलता में जिला समन्वयक (बालिका शिक्षा) अरुणेश सिंह, विद्यालय कोच निधि सचान, आर्चरी एसोसिएशन कानपुर देहात के सचिव अभिषेक कुमार, प्रभारी वार्डन रंजीता भारद्वाज और प्रधानाचार्य रूमा देवी का विशेष मार्गदर्शन और सहयोग रहा।

 

 


ये भी पढे- यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग के बंपर तबादले: हरिओम सिंह बने कानपुर नगर के नए BSA, 30 जिलों के अफसर बदले


 

Related Articles

AD
Back to top button