कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: 20 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार, तमंचा, कारतूस और 32 हजार कैश बरामद

भोगनीपुर पुलिस ने मांवर जाने वाले रास्ते से दबोचा, छिनैती की घटनाओं का किया खुलासा

कानपुर देहात: जनपद की भोगनीपुर थाना पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए 20 हजार रुपये के इनामी और वांछित शातिर लुटेरे को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त के पास से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और 32,000 रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रनियां डेरा (थाना भोगनीपुर) निवासी 25 वर्षीय सचिन पुत्र रामनाथ के रूप में हुई है। भोगनीपुर पुलिस टीम (चौकी प्रभारी देवीपुर अतेन्द्र कुमार, मुख्य आरक्षी राजीव कुमार, गजेंद्र प्रताप सिंह व आरक्षी अमित कुमार) को सूचना मिली थी कि हांसेमऊ के पास छिनैती की घटना को अंजाम देने वाला इनामी अपराधी मांवर गांव जाने वाले रास्ते के पास खड़ा है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया।

पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि 29 जुलाई को उसने अपने साथी रितिक उर्फ चिप्पा के साथ मिलकर हांसेमऊ के पास बाइक सवार दंपति (महौबा निवासी माया शर्मा व उनके पति) से पर्स छीना था। पर्स से निकली झुमकी बेचने पर मिले पैसों में से 12,000 रुपये बचे थे। इसके अलावा 20,000 रुपये जालौन के कालपी बाजार में एक महिला से सोने की चेन छीनकर बेचने के थे। आरोपी पर पूर्व में पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने का भी मामला दर्ज है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट सहित संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है।


ये भी पढे-  कानपुर देहात: खेत में घास काटने पर विवाद, किसान के पेट में हंसिया घोंपने वाले आरोपी और किशोर गिरफ्तार


Related Articles

AD
Back to top button