कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: सरवनखेड़ा में अपार आईडी प्रगति की समीक्षा के लिए 10 अगस्त को अहम बैठक, खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने दिए निर्देश

सरवनखेड़ा के सभी मान्यता प्राप्त व एडेड विद्यालयों के प्रबंधकों और प्रधानाचार्यों की उपस्थिति अनिवार्य, मांगी गई करंट रिपोर्ट

राजेश कटियार, सरवनखेड़ा,कानपुर देहात। भारत सरकार और राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अंतर्गत स्कूलों में पढ़ रहे छात्रों के शैक्षणिक रिकॉर्ड को डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए अपार आईडी निर्माण कार्य को गति दी जा रही है। इस कार्य की प्रगति की समीक्षा और आ रही व्यावहारिक समस्याओं के समाधान के लिए सरवनखेड़ा खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह बैठक आगामी 10 अगस्त 2026 को दोपहर 1 बजे से बीआरसी कार्यालय में आयोजित की जाएगी।

सरवनखेड़ा विकासखंड के अंतर्गत आने वाले सभी मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त विद्यालयों और एडेड कॉलेजों के प्रबंधकों व प्रधानाचार्यों को इस बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि सभी विद्यालय प्रमुख अपने-अपने स्कूलों में अब तक बनाई गई अपार आईडी की अद्यतन (करंट) प्रगति रिपोर्ट अपने साथ अनिवार्य रूप से लेकर आएं।

शत-प्रतिशत पंजीकरण पर जोर
खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर क्षेत्र के शत-प्रतिशत छात्रों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जा सके। इस डिजिटल आईडी के माध्यम से छात्रों के सभी शैक्षणिक रिकॉर्ड एक ही मंच पर व्यवस्थित किए जा सकेंगे जो उनके भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

 

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: गौरी रतनपुर के ग्राम सचिवालय के पीछे चल रहा था जुआ, 8 जुआरी गिरफ्तार


 

Related Articles

AD
Back to top button