कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: अकबरपुर के यूपीएस पतारी में न्याय पंचायत स्तरीय मासिक संकुल बैठक संपन्न, निपुण भारत मिशन और शिक्षण रणनीतियों पर मंथन

खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने की शिक्षण रणनीतियों की समीक्षा, शिक्षकों ने नवाचारी टीएलएम का किया प्रदर्शन

राजेश कटियार, कानपुर देहात। बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार न्याय पंचायत करौसा की अगस्त माह की मासिक संकुल बैठक उच्च प्राथमिक विद्यालय पतारी में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी अकबरपुर, मनोज कुमार सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित करके किया।

बैठक की अध्यक्षता प्राथमिक विद्यालय गौरियापुर के प्रधानाध्यापक राम प्रकाश पाल ने की और संचालन उच्च प्राथमिक विद्यालय दरगवा के प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह द्वारा किया गया। ​इस बैठक में न्याय पंचायत करौसा के 13 प्राथमिक और 5 उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लगभग 45 शिक्षकों, शिक्षा मित्रों और अनुदेशकों ने भाग लिया। ​बैठक के दौरान निपुण भारत मिशन के तहत 10 शिक्षण रणनीतियों, कैच-अप रणनीति, समग्र प्रगति पत्र और कक्षा शिक्षण में आईसीटी के उपयोग पर विस्तार से चर्चा की गई।

इसके साथ ही शिक्षकों ने स्व-निर्मित शिक्षण-अधिगम सामग्री के माध्यम से व्यावहारिक शिक्षण विधियों का प्रदर्शन किया। इसमें विशेष रूप से स्मृति तिवारी, सुधा सचान, पंकज कुमार, देवेश प्रताप सिंह, रमा गौड़, रामा मिश्रा और राकेश यादव ने अपने नवाचारी टीएलएम प्रस्तुत किए। ​खंड शिक्षा अधिकारी मनोज कुमार सिंह ने सभी शिक्षकों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने निपुण लक्ष्य हासिल करने, छात्र उपस्थिति बढ़ाने, विद्यालय परिसर को स्वच्छ रखने और शिक्षण व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में पतारी विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामपाल यादव और राम आसरे अग्निहोत्री का विशेष सहयोग रहा।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: रक्षाबंधन पर मिठाई खरीदने से पहले सावधान, कानपुर देहात में भारी मात्रा में मिलावटी व सड़ी मिठाई कराई गई नष्ट


 

Related Articles

AD
Back to top button