कानपुर देहात: सीडीओ विधान जायसवाल ने विकास भवन में किया ध्वजारोहण
80वें स्वतंत्रता दिवस पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई संविधान की प्रस्तावना की शपथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रगीत के सामूहिक गायन के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस समारोह

कानपुर देहात। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विकास भवन, कानपुर देहात में स्वतंत्रता दिवस समारोह गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल ने विकास भवन कार्यालय में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी तथा जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को भारतीय संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाते हुए संविधान में निहित मूल्यों, आदर्शों एवं कर्तव्यों के प्रति निष्ठा बनाए रखने का आह्वान किया।
मुख्य विकास अधिकारी श्री विधान जायसवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों एवं शहीदों के त्याग और बलिदान को स्मरण करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से जनहित एवं राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में विकास भवन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे तथा सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस विभाग में गूंजे देशभक्ति के तराने



