कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: मंत्री संजय निषाद की अध्यक्षता में सर्किट हाउस में जिला समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न 

सर्किट हाउस में डीएम व एसपी की मौजूदगी में योजनाओं की प्रगति पर मंथन, आपसी समन्वय से जनहित के कार्य पूरे करने के आदेश

कानपुर देहात: आज सर्किट हाउस, कानपुर देहात में कैबिनेट मंत्री मत्स्य विभाग संजय निषाद की अध्यक्षता में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी कानपुर देहात कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जनपद में संचालित विभिन्न विकासपरक योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए शासन की प्राथमिकताओं एवं जनहितकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीरज रानी, विधायक रसूलाबाद श्रीमती पूनम संखवार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती रेणुका सचान, मुख्य विकास अधिकारी विधान जायसवाल सहित संबंधित विभागों के अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। कानपुर देहात पुलिस द्वारा जनपद में कानून-व्यवस्था एवं जनसुरक्षा के साथ-साथ प्रशासनिक विभागों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित कर जनहित में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा रही है।

 

 


ये भी पढे-  जीएसटी बचत उत्सव पर राज्य मंत्री डॉ. संजय निषाद ने किया संवाद


 

Related Articles

AD
Back to top button