कानपुर देहात: मूसानगर में बाइक अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से टकराई,बाइक सवार की मौत
साथी घायल,घायल को भेजा गया अस्पताल, परिजनों में मचा कोहराम; पुलिस जांच में जुटी
कानपुर देहात: जनपद के मूसानगर थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हादसा थाना क्षेत्र के गुढ़ा शेरपुर गांव के पुलंदर मोड़ के पास हुआ।जानकारी के मुताबिक ठाकुरपुरवा घार गांव निवासी श्याम सिंह 25 वर्ष पुत्र जगत सिंह और सोनू 27 वर्ष पुत्र भोला मोटरसाइकिल से मूसानगर जा रहे थे। जैसे ही दोनों गुढ़ा शेरपुर पुलिंदर मोड के पास पहुंचे,अचानक अंधा मोड आने के कारण बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि श्याम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई जबकि सोनू गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भींड जमा हो गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सोनू को 108 एंबुलेंस की मदद से सीएचसी भेजा। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी अमिता वर्मा ने बताया कि घायल को अस्पताल भेजा गया है।मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



